Breaking News

पुण्यतिथि पर याद किए गए सन्त श्रीराम द्विवेदी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या जिले की बीकापुर सीट से 1977, 1989, 1991 में विधायक रहे संत श्री राम द्विवेदी की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। उनकी धर्मपत्नी लीलावती द्विवेदी ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर उनके पौत्र युवा सपा नेता महर्षि द्विवेदी राम ने कहा कि बाबा जी के आदर्श समाज में जीवित है उन्होंने सदैव दलगत विचारधारा से ऊपर उठकर के लोक कल्याण की भावना से हर वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष किया।

उक्त अवसर पर उनके जेष्ठ पुत्र आनंद कुमार द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, शालिनी पांडेय, शिल्पा त्रिपाठी, दीनानाथ पांडेय, मनीष त्रिपाठी, देवर्षि द्विवेदी, राजर्षि द्विवेदी, उमेश त्रिपाठी आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर आधा दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया और पौधारोपण भी किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *