Breaking News

भीनमाल जैन संघ के ऑक्सीजन फ़ॉर आल मिशन के तहत मोदरान में कंस्लट्रेटर मशीन भेंट

 

रिपोर्टर : मनीष दवे

मोदरान :– भीनमाल जैन संघ के ऑक्सीजन फ़ॉर आल मिशन के तहत मंगलवार को जसवंतपुरा तहसील के मोदरान गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ऑक्सीजन कंस्लट्रेटर व अन्य चिकित्सकीय सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री रतनचंद देशमल जी सालेचा के सौजन्य से उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर भीनमाल जैन संघ के पृथ्वीराज कावेदी, कन्हैयालाल खंडेलवाल, हुकामराज मेहता, पंचायत समिति सदस्य मानाराम देवासी, जिला कॉंग्रेस कमेटी के सचिव ओमसिंह चंपावत, पूर्व सरपंच भंवर सिंह सोढा, मेलनर्स चंपालाल सोलंकी, कैलाश सोढा, जगमालसिंह, मनोहरसिंह आदि उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि कोराना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए गांव गांव में ऑक्सीजन व्यवस्था सुनिच्छित करने के उद्देश्य से भीनमाल जैन संघ के महासचिव मुकेश वर्धन द्वारा जिले की तीन तहसीलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर हर समय ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की योजना के अंतर्गत आज मोदरान से श्री गणेश किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *