Breaking News
fd2806dd 3b81 4d5e a0bf ffcc2afbda5e

भाजपा राज में ग्रामीण क्षेत्रों का भी हो रहा तेज विकास:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

fd2806dd 3b81 4d5e a0bf ffcc2afbda5e

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज गांव लालपुर में फिरनी के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया गया। इसके निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य हो रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी तेज गति से विकास हो रहे हैं। जहां देखिए वहां विकास कार्य चल रहे हैं। जिससे तेजी से लोगों को सड़कें,नालियां, खडंजे मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में भी कई गलियां सड़कें बन चुकी हैं। आज दो और सड़कों के निर्माण का काम शुरू करवाया है। जिनको बनाने पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य करीब एक महीने में पूरा हो जाएगा।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने जिस प्रकार विकास को गति दी है। उससे सभी बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही हरियाणा की सरकार ने अपने सुशासन के नौ वर्ष पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौ वर्षों का लेखा जोखा रखा है जिसके सामने पूर्व की सरकारें कहीं नहीं ठहरती हैं।

नागर ने सेवा का अवसर दिए जाने पर स्थानीय जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आप लोग अपनी स्थानीय समस्याओं के लिए मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि गांव किडावली में स्कूल की मांग को शिक्षा मंत्री के समक्ष रख दिया है।

वहीं इनकी बस चलाने की मांग को पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। यहां विधायक के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनको पगड़ी बांधकर फूलमाओं के साथ सम्मान दिया गया। वहीं सपेरा पार्टी ने मधुर धुनों के साथ पद संचालन किया। इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान,टिकावली सरपंच केहर सिंह,ददसिया सरपंच धर्मपाल, चन्दा सरपंच,विशेष सरपंच,पवन त्यागी,ओमप्रकाश चौहान,विजय सिंह चौहान,हीरा सिंह,कैलाश सरपंच,सुभाष नम्बरदार,मास्टर धर्मसिंह,दरबारा सिंह,नीरज चौहान,केसी बडगुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *