Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 16 at 6.41.30 PM

50 लाख से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

 

जिलाधिकारी ने जिले में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की प्रगति की समीक्षा की। सभी सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों से उनके कार्य सम्बन्धी जानकारी ली। कहा कि केाई भी कार्य बंद नहीं रहना चाहिए।WhatsApp Image 2024 08 16 at 6.41.30 PM हर कार्य समयसीमा के अंदर पूरे हों। निर्माण एजेंसी पैक्सफेड व उप्र पर्यटन विकास लिमिटेड के कार्यों पर असंतोष जताते हुए डीएसटीओ को निर्देश दिया कि इनके एमडी के यहां मेरी ओर से पत्र भिजवाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग का निर्माण कार्य हो रहा है, सम्बन्धित अधिकारी भी उसे देखते रहें। अगर कार्य की गुणवत्ता खराब होने की सम्भावना लगती हो तो अवगत कराएं। सभी निर्माण एजेसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जो कार्य पूरे हो गये हों या पूरा होने के कगार पर हों, उसे हैण्डओवर कराने की कार्यवाही की जाए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *