Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News Balrampur

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में बाढ़ से बचाव के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा बाढ़ से पूर्व किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील तटबंधों एवं कटान बिंदुओं को चिन्हित करते हुए सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। सभी तटबंधों एवं कटान बिंदुओं का टेक्निकल टीम से निरीक्षण कर रिपोर्ट सौपे जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से संबंधित समस्त अधिकारियों को अपने विभाग की बाढ़ पूर्व तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सहायक कलेक्टर अजय जैन, नेहा बंधु, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर अरुण कुमार गौड़,तहसीलदार उतरौला, समस्त अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता बाढ़ खंड, समस्त अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, आपदा सलाहकार सचिन मदान तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *