Breaking News
Screenshot 20241121 135458

जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग राजस्थान जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट में हुए एमओयू की समीक्षा बैठक”

“जिला कलेक्टर नमित मेहता ने एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए”

(प्रमोद कुमार गर्ग) Screenshot 20241121 135458

भीलवाड़ा, 20 नवंबर। जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राइजिंग राजस्थान जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में 8 नवंबर 2024 को होटल ग्लोरिया इन में आयोजित जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट में जिला प्रशासन द्वारा किए गए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) की प्रगति की समीक्षा की गई।Screenshot 20241121 135512

इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य इन्वेस्टर मीट में हुए समझौतों की स्थिति का जायजा लेना और उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों का समाधान करना था। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और आवश्यक कार्रवाई करें।

 

इस बैठक में आईएएस भरत मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक केके मीना, जिला प्रशासन के अधिकारियों, उद्योगपतियों, और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। राइजिंग राजस्थान जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट का उद्देश्य भीलवाड़ा में उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *