Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जिलाधिकारी ने आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में खराब गुणवत्ता के कारण जनपद के 72वें स्थान पर रहने के कारण नाराजगी व्यक्त कर कड़ी चेतावनी देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारण के क्रम में फीडबैक में सी श्रेणी के मामलों में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मामले के निस्तारण के संदर्भ में गुणवत्तापूर्ण जवाब देने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता का परिचय दें तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।आगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 02 घंटे में सी श्रेणी के मामलों में उचित जवाब देकर सूचित करने का निर्देश दिया। 02 घंटे पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पुनः मामलों की समीक्षा की गई।
इस दौरान बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …