टीम IBN न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल व उपनिरीक्षक आबिद अली की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान उतरौली पुलिया (ग्राम उतरौली) से लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को पकड़ लिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
-
पुनीत जायसवाल, पुत्र विमल जायसवाल, निवासी ग्राम नुआंव बड्ढा, थाना नुआंव, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार, उम्र लगभग 24 वर्ष।
-
एक बाल अपचारी – पुलिस अभिरक्षा में।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🍾 बरामदगी का विवरण
-
कुल बरामद शराब: 45 पेटी (390 लीटर)
-
40 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (345.6 लीटर, तीव्रता 42.8%)
-
05 पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब (44.4 लीटर, तीव्रता 42.8%)
-
-
अनुमानित कीमत: ₹2,71,000/-
-
बरामद वाहन: स्कॉर्पियो (UP82 AM6074, रंग स्लेटी)
⚖️ आपराधिक इतिहास
-
मुकदमा संख्या 115/25, धारा 60/72, आबकारी अधिनियम, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर।
👮 बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
थानाध्यक्ष श्री रमेश कुमार पटेल मय हमराह, थाना रेवतीपुर
-
उपनिरीक्षक श्री आबिद अली मय हमराह, थाना रेवतीपुर