Breaking News
गाज़ीपुर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी और एनएचएआई अधिकारी

गाज़ीपुर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक : एनएचएआई ने कहा – सभी ब्लैक स्पॉट पर रोड मार्किंग, साइनज और आरबीएम का कार्य पूरा

टीम IBN न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट

बैठक की मुख्य बातें

गाज़ीपुर में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए डीएम ने सख़्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी बैठक में स्वयं उपस्थित हों और की गई कार्यवाही का फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें।

स्कूलों और परिवहन पर सख़्ती

  • डीएम ने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि स्कूलों की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग्स में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

  • सभी स्कूल वाहनों के परमिट और फिटनेस की जांच की जाएगी।

  • बिना फिटनेस व परमिट वाले वाहन पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।

  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस के छात्र दोपहिया वाहन से स्कूल न आएं, और लाइसेंसधारी छात्र भी हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें।

  • हर स्कूल में इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी का गठन होगा और रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी जाएगी।

हिट एंड रन और गोल्डन ऑवर

  • हिट एंड रन मामलों में मीडिया के माध्यम से जागरूकता और पुलिस द्वारा कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश।

  • घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए 37 एम्बुलेंस उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।

  • हाईवे पर एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने और टोल फ्री नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए गए।

अवैध पार्किंग और ट्रैफिक नियम

  • हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कड़ी नाराज़गी जताई गई और एनएचएआई को चेतावनी दी गई।

  • पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश।

  • बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, नशे में वाहन चलाने और मोबाइल के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

ब्लैक स्पॉट्स और एनएचएआई की रिपोर्ट

  • गाज़ीपुर जनपद में इस साल 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।

  • एनएचएआई वाराणसी के अधिकारियों ने दावा किया कि सभी ब्लैक स्पॉट पर रोड मार्किंग, साइनज और आरबीएम (रेफ्लेक्टिव ब्लिंकिंग मार्कर्स) का कार्य पूरा कर लिया गया है।

  • डीएम ने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की आवश्यकता है तो थानाध्यक्ष प्रशासन को सूचित करें।

अन्य निर्देश

  • वाराणसी–गाज़ीपुर राष्ट्रीय मार्ग-31 पर स्थानीय लोगों द्वारा तोड़े गए मीडियन को बंद करने और दोषियों पर कार्रवाई का आदेश।

  • पटरियों की मरम्मत और पॉट होल्स को तुरंत भरने के निर्देश।

बैठक का संचालन लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुराग यादव ने किया। बैठक में अधिशासी अभियंता बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव, संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक, परिवहन, एनएचएआई, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम के अधिकारी और बस/ट्रक यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …