Breaking News

बी.आर.ओझा को याद कर दी श्रद्धांजलि

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट11 1

फरीदाबाद:44 साल तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद को सुशोभित करने वाले मरहूम बी.आर ओझा की तीसरी पुण्य तिथि का गांव अनखीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजन किया गया।

विभिन्न राजनैतिक दलों,उद्योगपतियों,शिक्षाविदें, सामाजिक संगठनों व पत्रकार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ओझा की धर्मपत्नी संतोष ओझा व उनके पुत्र राजन ओझा,सुनीता ओझा के नेतृत्व में बलदेव राज ओझा फाउण्डेशन के पदाधिकारियों सहित पं.बी.पी. बृजवासी ने हवन-यज्ञ कर सम्पन्न किया तत्पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया।

दिवंगत ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एनआईटी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि आदरणीय बाबू बी.आर ओझा ने फरीदाबाद ही नहीं पूरे हरियाणा में राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा समाज के भाईचारे को बनाकर रखने का काम किया। हर व्यक्ति,हर कार्यकर्ता,हर धर्म व सर्व समाज को सम्मान दिया। आज इसलिए ही ओझा को याद किया जा रहा है।

प्रदेश व जिले में जब-जब कांग्रेस की चर्चा होगी स्व.बीआर ओझा का नाम अवश्य लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पंजाबी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्वनी त्रिखा ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री ओझा ने दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया। वह कांग्रेसी ही नहीं बल्कि सभी राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोगों का सम्मान करते थे तथा फरीदाबाद के विकास में उनका अहम योगदान रहा था।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि ओझा की राजनैतिक सूझ-बूझ कर सभी दल कायल रहते थे और वह राजनीति से ऊपर उठाकर अन्य दलों के लोगों की भी समस्याओं का निवारण करते थे। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. योगेश गौड़ ने कहा कि ओझा सही मायने में कांग्रेस पार्टी के स्तम्ब थे। इसलिए फरीदाबाद के कांग्रेस जन ओझा को कांग्रेस का भीष्म पितामह करते थे।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि ओझा ने अपनी युवा अवस्था से अंतिम सांस तक केवल कांग्रेस पार्टी की सेवा की और उन्होंने हमेशा ही हर धर्म समाज को एक माला में पिरोये रखने का जीवन पर्यंत प्रयास किया। ओझा धर्मिक प्रवृति के इंसान थे। यह माता वैष्णो देवी मंदिर भी उन्होंने वर्ष 1991 में उनके द्वारा निर्मित किया गया था।

इस मौके पर उनके पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजन ओझा ने कहा कि स्व. ओझा की याद में बीआर ओझा फाउण्डेशन का गठन किया गया है। इस फाउण्डेशन द्वारा गरीब, असहाय व बेसहारा बच्चों की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतबीर डागर,प्रदेश कांग्रेस सचिव सुमित गौड़,नीरज गुप्ता, कर्नल महेन्द्र बीसला,कविन्द्र चौधरी,निर्वतमान पार्षद मनोज नासवा,विकास भारद्वाज, कु.दलपत सिंह एडवोकेट, अनीषपाल,राजेश आर्य,संजय सोलंकी,अशोक रावल,प्रदीप सेठी,शिक्षाविद् आनन्द मेहता, सतीश आहूजा,हरजीत सिंह सेवक,एसके गुप्ता,गुलशन कुमार,राम मेहर,ओ पी गौड़ एडवोकेट,हरीश ऋषि, एस.एस.भड़ाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *