Breaking News

16 नवंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट12 1

फरीदाबाद:स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.जी अनुपमा ने आज विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि आगामी 16 नवंबर को हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक कार्यक्रम के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड कार्यकम को लांच करेंगे।

हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में आयुष्मान कार्ड इसी माह बटेंगे और इसके साथ ही बीपीएल सूची भी जारी की जाएगी। सीएम मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों से अपने विभाग की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देने को कहा है। आयुष्मान लाभार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र डाटा के हिसाब से स्किम लांच होगी। इस कार्यक्रम एक माध्यम से परिवार पहचान पत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

लाभार्थी के पास परिवार पहचान पत्र का होना आवश्यक है। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान कार्ड और बीपीएल सूची को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य में पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड इसी माह दिए जाएंगे और इसके साथ गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की सूची भी जारी होगी।

इस कड़ी में बिना आवेदन किए बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे उनमें राम परिवार पहचान पत्र में पंजीकरण कराने वाले उन सभी परिवारों के बीपीएल कार्ड खुद बनेंगे जिनकी सालाना आय ₹1,80,000 से कम है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला उपायुक्त के साथ विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कहा कि जिस जिस जिले में कार्यक्रम होना है वहां बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *