Breaking News

1 रन से RCB ने जीता मैच

अंतिम ओवर में रोमाचक हुआ मैच 
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडिया टीवी स्पोर्ट्स में लाइव, DC V/S RCB टीम,

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मैच में मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी।

Image Source : IPLT20.COM

दोनों टीमों के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दिल्ली बेंगलोर से उपर दूसरे नंबर पर है। बेंगलोर को अपने पिछले मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 69 रनों से सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी और इससे बेंगलोर का नेट रन रेट खराब हो गया।

चेन्नई से हारने से पहले बेंगलोर ने अपने सभी चारों मैच जीते थे। मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े हिटर हैं, जबकि उनके सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली का हालिया फॉर्म भी बेहतर है।

दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं और रविवार को उन्होंने सुपर ओवर में गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत भी दिलाने में अहम योगदान दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *