Breaking News

मीरजापुर-मंडल के प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल का अहरौरा में हुआ जोरदार भव्य स्वागत

35

मीरजापुर। सोनभद्र जाते समय अहरौरा नगर में स्थित राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल के आवास पर पहुंचे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्टांप शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जहां पर उन्होंने अहरौरा के व्यापारियों के संग बैठक की। इसके पश्चात राजू जायसवाल के घर पहुंचने पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल को कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अहरौरा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक किया। बतौर स्टांप शुल्क पंजीयन मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में उद्योग को लेकर अपार संभावनाएं हैं, ऐसे में सरकार के द्वारा अब उद्योग को लेकर सब्सिडी का भी लाभ दिया जा रहा है। आप सभी उद्योग लगाए और रोजगार के अवसर भी प्रदान करें। वही प्रभारी मंत्री के साथ साथ पूर्व स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह व उद्योग विभाग के विंध्याचल वाराणसी के निदेशक उमेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह अग्रहरि, ओमप्रकाश केसरी, जय किशन जयसवाल, अंजनी जायसवाल, मनोज चौरसिया, राजकुमार जायसवाल, मयंक जायसवाल, कृष्णा तिवारी, सुभेन्द्र जायसवाल, राजू सिंह, अमित शाह, मनोज शाह व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जायसवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *