Breaking News

कोरोनामुक्त करने के लिए सैनीटाईजर स्प्रे मशीन लेकर खुद ही निकल पड़े,रवि शर्मा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:जजपा इनसो चेयरमेन रवि शर्मा ने अपने इलाके को कोरोना मुक्त करने के लिए स्वंय बीड़ा उठाया है | रवि शर्मा ने सैनीटाईजर स्प्रे मशीन को अपनी पीठ पर टांगकर सेक्टर-10 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के घरों में जाकर उसे सेनीटाईज किया | रवि शर्मा के इस जज्बे को देखकर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह रहें | लोगों ने कहा कि ऐसे वक्त में जब जनप्रतिनिधियों को हमारे साथ खड़ा होना चाहिए था

ऐसे में इस युवा ने ऐसा काम करके इलाके के अन्य युवाओं के सामने भी मिसाल पेश की है | रवि शर्मा ने कहा कि लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीम दिगविजय जी द्वारा हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है | हेल्पलाईन नंबर पर आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लोगों के घरों में जाकर सैनीटाईजेशन किया इसमें वो घर भी शामिल है जो कोरोना से ग्रसित है | उन्होनेें बताया कि करोना से तभी लड़ा जा सकता है जब हम सब मिलकर उससे लड़ेगें |

 

जिस तरह डाक्टर अपना काम कर रहा है,पुलिस अपना काम कर रही है,सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे है और मीडिया अपना काम कर रहा है ऐसे में हमें भी जो जिम्मेवारी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय सिंह चौटाला ने दी है उसें पूरी गंभीरता से निभाएंगें | रवि शर्मा ने कहा कि हमें बेवजह बाहर नहीं जाना है और घर पर बैठना है,सोशल डिस्टैंस बनाकर रखना है और करोना के चक्र को तोड़कर देश और प्रदेश को दोबारा विकास की पटरी पर लाना है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *