Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 25 at 8.12.36 PM

रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, पुष्पों से की गई वर्षा

वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई महाआरती

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूरजकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वधान में गुरुवार को भारत माता की रथ यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में सबसे पहले यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से की गई। इसके पश्चात मां भारती की वैदिक मंत्रोचार के बीच महा आरती की गई।
भारत माता की रथ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गुरुवार 25 नवम्बर 2021 को सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पहुंचने पर सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात भारत माता की आरती आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन में आजादी के 75वें वर्ष पर “अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा। इसी क्रम माधवधाम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय से मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इसी दौरान सूर्य कुंड सरोवर पर गुरुवरिया महाआरती के क्रम में कल 298वें मां गंगा की आरती सूर्य कुंड जीर्णोद्धार समिति के द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, आरएसएस के भाग प्रचारक राजकुमार, नगर प्रचारक अभय, नगर संघचालक राजाराम, प्रतीक सिंह, आकाश सहानी, नितेश सिंह, श्याम सुन्दर, शीतल मिश्र, समरेन्दु कुमार सिंह, मीनाक्षी, विशाल गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, घनश्याम पासवान, त्रिलोकी नाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति, उमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *