Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 12.04.14

ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर राजीव ने रचा इतिहास

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ राजनीतिज्ञ पंडितो की सारी गणित फेल,

✍️ सपा ,बसपा ,कांग्रेस ने दिया भाजपा को वाक् ओवर

09/07/2021 मवई अयोध्या – जनपद अयोध्या का केंद्र बिंदु ब्लॉक मवई के प्रमुख पद के लिए हो रहे चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने निर्विरोध निर्वाचित होकर एक बार फिर अपना लोहा मनवा दिया, लेकिन चुनाव से पहले यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि सपा भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। क्यों कि ब्लॉक मवई सपा का गढ़ होने के साथ साथ इस क्षेत्र पंचायत चुनाव में सपा सिंबल से 45/50 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, लेकिन जीते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सपा के अरमानों पर पानी फेर दिया।

जिसका नतीजा यह रहा कि भाजपा उम्मीदार राजीव तिवारी ने नामांकन के दिन करीब पौने एक बजे लाव लश्कर के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।राजीव तिवारी के अलावा न सपा, बसपा, न कांग्रेस किसी भी दल के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नही किया।जैसे ही नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हुई, वैसे ही भाजपा की उम्मीदों की किरण खिलती हुई एक बार फिर नजर आई, भाजपा खेमे के समर्थकों ने एक दूसरे को बधाईयां देना शुरू कर दिया।

 

इसके साथ ही एक दिलचस्प बात यह रही कि चुनाव से कुछ दिनों पहले भाजपा का एक और नाम चल रहा था शिव कुमार पाठक, लेकिन पार्टी आलाकमान का निर्देश मानते हुए अपना नाम इस चुनाव में वापस ले लिया। जिससे प्रमुख पद के लिए राजीव तिवारी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया। और ब्लॉक मवई प्रमुख पद पर एक बार फिर भाजपा ने अपना झंडा गाड़ दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *