Breaking News

राजगढ़, मिर्जापुर: राजगढ़ बाजार में स्थित हाँट शाखा को पचोखरा मे स्थानांतरित करने के विरोध मे किसानों का आक्रोश बढ़ा

राजगढ़ बाजार में स्थित हाँट शाखा को पचोखरा मे स्थानांतरित करने के विरोध मे किसानों का आक्रोश बढ़ा
राजगढ़, मिर्जापुर ।विकासखंड राजगढ़ अन्तर्गत राजगढ़ बाजार में स्थित हॉट शाखा को पचोखरा में स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को अपरह्नान राजगढ़ क्षेत्र के किसानों ने किसान अधिकार कल्याण सेवा समिति के बैनर तले नदीहार बाजार स्थित सरदार पटेल की मूर्ति के समीप एक संयुक्त बैठक आहूत की गई, जिसमें किसानों ने एक सुर में शासन एवं प्रशासन की मन्सा को किसानों के साथ घोर अन्याय विकास अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गई|
साथ ही साथ किसानों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राजगढ़ क्षेत्र के किसानों की अनदेखी करते हुए समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाना का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर आलोचना की! राजगढ़ क्षेत्र के किसान अपने धान को विक्रय करने के लिए दर-दर व्यापारियों के पास भटक रहे हैं, और क्षेत्र के कुछ एक किसान अपने अनाज को गेहूं की बुवाई के लिए बीज क्रय के लिए ओने पौने दाम में बेच दे रहे हैं|
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके पूर्व में क्षेत्र के किसानों ने अपनी इस मांग के लिए जिले के विभिन्न उच्चाधिकारियों ,विधायक एवं केंद्रीय मंत्री तक भी कई बार प्रार्थना पत्र दिया परंतु अभी तक किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकल सका ,जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ता गया और अंततोगत्वा किसानों ने आर-पार की लड़ाई के लिए संगठित होकर बैठक में किसानों ने एक सुर में अपील किया कि यदि शासन और प्रशासन की तरफ से हाट शाखा को पुनः राजगढ़ में स्थापित नहीं किया गया|
तो 23 नवंबर से नदीहार बाजार स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के समक्ष हॉट शाखा को पुनः राजगढ़ बाजार में न किए जाने तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए आंदोलन की भी बात कही! इस अवसर पर किसान कल्याण अधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष देव शरण सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,सत्य प्रकाश, डॉक्टर अरविंद, श्याम नारायण सिंह ,पंकज कुमार, जवाहरलाल मौर्या, बी.एल. भारती सहित कई किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट वेद प्रकाश मिश्र ibn247x7news राजगढ़, मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *