Breaking News

बिगोद में धाकड़ ने जनसंपर्क किया पार्टी को जिताने की अपील की

बिगोद में धाकड़ ने जनसंपर्क किया पार्टी को जिताने की अपील की
बिगोद 21 नवंबर-  बिगोद में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने जनसंपर्क कर मतदाताओं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से वोट मांग कर जिताने की अपील की। बस स्टैंड तिरंगा बिल्डिंग के हाजी हारून के यहां रूके वहां पर कार्यकर्ता द्वारा उनका स्वागत किया गया उसके बाद वहां से चमन चौराहा पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता व जयपुरिया लोहार कमेटी द्वारा उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत व सत्कार किया गया। नमाज का समय होने के कारण ताकत थोड़ी देर रूके व नमाज के बाद कार्यकर्ता से मिलकर संपर्क किया इस अवसर पर मुनीर लोहार, ईस्माईल उप सरपंच, असलम लोहार, वहाब आजाद ,हकीमजी, मूसा जी सलीम लूहार ,आदिल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। विवेक धाकड़ उपचुनाव में जीतने के बाद संपर्क नहीं करने से कार्यकर्ता में नाराजगी देखी गई।

रिपोर्ट प्रमोद गर्ग ibn24x7news बीगोद राजस्थान

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *