Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 19 at 4.13.41 PM

राजगढ़ ब्लाक प्रमुख ने आंगनवाड़ी केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन

मीरजापुर। विकास खंड राजगढ़ के धनसीरिया (नौडिहवा) गांव में आज आगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन राजगढ़ ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. खास करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अपना एक भवन कार्यालय होगा, जहां वह एक साथ बैठकर अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ जनकल्याण कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगी।

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़ रमाकांत, अपना दल एस के पंचायत मंच प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार, आनन्द कुमार सिंह जेईआरजीईठी, अभय कुमार सिंह बीओपीआरडी, राकेश यादव एडीओ समाज कल्याण क्षेत्र पंचायत सदस्य धनसीरिया बाबुनंदन सिंह जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनसीरिया द्वितीय लवकुश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेमरा बरहों शेषमणि जी क्षेत्र पंचायत सदस्य सेमरा बरहों रमेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य खटखटिया मिंटू शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकरिका विनय कुमार की क्षेत्र पंचायत सदस्य धुरकर रामचंद्र मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोल्हनपुर जितेन्द्र पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपुरा प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह बिल्लू, संजय सिंह, मुन्नर सिंह, शिवशंकर सिंह पटेल प्रदीप सिंह, सलेंद्र सिंह, राकेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *