Breaking News

रजनपुर ने पेश की आपसी भाईचारे की मिशाल

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ अगर सीखना है तो रजनपुर से सीखो

07/05/2021 मवई अयोध्या – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ उम्मीदवार प्रधान के पद पर जीत हासिल करने के लिये मतदाताओं को रिझाने के लिये धर्म जाति / पाति के नाम पर वोट मांग रहे थे, तो कई उम्मीदवार शाम, दाम, दंड, भेद के जरिये वोटरों को लुभाने के प्रयास के साथ ही जमीन का पट्टा दिलाने पेंशन बनवाने आवास मुहैया कराने जैसे बड़े बड़े वादे कर रहे थे।किन्तु मवई ब्लाक की ग्राम पंचायत रजनपुर जो कि सिर्फ एक घर मुस्लिम सम्प्रदाय का है

बाकी सभी मतदाता हिन्दू सम्प्रदाय से हैं।प्रधान पद के लिये आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।उनमें से एक मात्र हाफिज अजीमुद्दीन खाँ चुनाव लड़ रहे थे।सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे थे किन्तु गांव की जनता किसी प्रलोभन या जात पात के हथकण्डे को नकारते हुए प्रत्याशी का व्यवहार कर्मठता तथा ईमानदारी को पैमाना मानते हुए अजीमुद्दीन खां को अपने ग्राम पंचायत का प्रधान चुनकर गांव में साम्प्रदायिक सौहार्द की एक अनोखी मिशाल कायम की जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *