Breaking News

यूपी के 23 जिलों में बारिश अलर्ट, छाए घने बादल, लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में हो रही बरसात

35

यूपी के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में सुबह काले बादल छाए रहे। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक पूरे शहर पानी बरसेगा। वहीं, अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं

बलरामपुर,गोंडा ,बस्ती ,अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ ,हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 23 जिलों में बारिश होंगी। कल से बारिश का दायरा और मात्रा दोनों में तेजी आएगी। छह से आठ अक्तूबर तक मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सात अक्तूबर को कुछेक स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *