टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाज़ीपुर में खाद्य विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई।
गाजीपुर: अग्रवाल मिष्ठान गोदाम से 1439 किलो मिलावटी देसी घी बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 35 हजार 350 रुपये बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान गोदाम से छेना, खोया और देसी घी के एक-एक नमूने भी जांच के लिए लिए हैं।
वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में घी में मिलावट की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पूरा माल सीज़ कर दिया गया है।
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, किसी भी व्यापारी को बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि त्योहारों का सीज़न नज़दीक है और ऐसे में मिलावटी मिठाइयों और घी की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।