Breaking News
Screenshot 20251017 102500

गरीबों के संजीदगी से मनाये दीवाली का त्यौहार स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर दे बल:सपना

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर :पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत, गाजीपुर के सभाकक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में विकसित उत्तर प्रदेश @2047  की संवाद बैठक सम्पन्न हुयी।

जिला पंचायत  अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत गाजीपुर द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश @2047  के संकल्प के सम्बन्ध में बहुमूल्य सुझाव सम्बन्धित एजेण्डा पढ़ा गया।

संवाद बैठक में मा० सांसद राज्यसभा, डॉ० संगीता बलवन्त, मा० विधायक, सदर-गाजीपुर, जयकिशन साहू, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, जमानिया के प्रतिनिधि संतोष सिंह कुशवाहा, फेकू यादव, सदस्य जिला पंचायत, आलोक कुमार मा० सदस्य, जिला पंचायत शैलेश, सदस्य जिला पंचायत, शैलेन्द्र सिंह, सदस्य जिला पंचायत, आकाश यादव मा० सदस्य, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र राव, सदस्य जिला पंचायत उपस्थित रहें.।

सदस्यों द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश @2047  के संकल्प के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुए अपना – अपनासुझाव दिया गया।

अपर मुख्य अधिकारी द्वारा समर्थ

पोर्टल पर अपना सुझाव साझा करने तरीके पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से सुझाव साझा करने का अनुरोध किया गया।

फेकू यादव, सदस्य जिला पंचायत, की धर्मपत्नी व श्रीमती अनिता देवी, मा० सदस्य, जिला पंचायत, के श्वसुर जी के देहान्त होने की खबर पर जिला पंचायत परिवार द्वारा उनके परिवार के लोगों को संबल व आत्मा की शान्ति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।

अन्त में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपस्थित मा० सांसद, मा० विधायक एवं मा० सदस्यगण का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …