Breaking News

जनमानस लोकहित में किया गया कार्य पुनीत कार्य- डा. धर्मेंद्र सिंह

IMG 20221016 WA0172

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। जनमानस, लोकहित के लिए किया जाने वाला कार्य, पुनीत कार्य है। हर सप्ताह लोगों को प्रभु श्री राम के गुणगान मानस गायन के समिति द्वारा किया जा रहा है जो अति उत्तम है। जनमानस में रामचरितमानस के प्रति श्रद्धा और प्रेम, हिंदू राष्ट्र को सशक्त बनाता है जो समिति विगत वर्षों से कर रही है जो अति प्रशंसनीय है।
उक्त बातें साप्ताहिक मानस सत्संग समिति के तत्वाधान में सप्तम वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी मातृ शक्ति और आयोजकों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि उ. प्र. राज्य महिला आयोग के सदस्य अनीता चंद्रा और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सम्मानित महिलाओं को बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के छाया चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर तथा रामचरितमानस पाठ से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में रीना सिंह के संरक्षण में आयुषी राज श्रीवास्तव, सचाक्षी श्रीवास्तव, काजल अग्रवाल, अदिति गुप्ता, शौर्य श्रीवास्तव, वान्या जयसवाल, आस्था, विनायक गुप्ता, सुभागी, महक, साक्षी, श्रीशांत गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, काजल अग्रवाल, वैभवी राज श्रीवास्तव, मन्नत, यासिका जयसवाल ने भजन नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया।

IMG 20221016 WA0173

30 महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिसमें सुषमा श्रीवास्तवा, शीला गौड़, ज्योति वाला गौड़, गीता श्रीवास्तवा, कमलावती पासवान, वीना चौधरी, अनीता श्रीवास्तवा, शोभा पांडेय, अनुजा श्रीवास्तवा, पूजा श्रीवास्तवा, कंचन पांडेय, किरण पांडेय, प्रतिभा श्रीवास्तवा, प्रीति श्रीवास्तवा, पुष्पा त्रिपाठी, रीना सिंह, रंजुला रावत, संध्या श्रीवास्तवा, प्रीति श्रीवास्तवा, सुनीता जयसवाल, सुमन श्रीवास्तवा, ममता अग्रवाल, उषा देवी, रुचि श्रीवास्तवा, सीमा श्रीवास्तवा, अंशिका श्रीवास्तवा, सुधा त्रिपाठी रही। इसी क्रम में राजेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार गौड़, अशोक देव नीलू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, धर्मेंश चंद श्रीवास्तव, शशि मौली त्रिपाठी, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रेमचंद पांडेय, शिव लगन पांडेय, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अशोक कसौधन, विजय कुमार श्रीवास्तव, रितेश कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, हरीश चंद्र गुप्ता, अमर चंद श्रीवास्तव, बेचन गौड़, अभय नंदन त्रिपाठी, दिवाकर श्रीवास्तव, किशोर कुमार गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, गुलाब चंद गुप्ता, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, पवन कुमार सैनी, संजय श्रीवास्तव, शिव अवतार विश्वकर्मा, बबलू, उमेश मिश्रा, अशोक वर्मा समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित। आए हुए आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति संस्थान संस्थापक राजेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान हरदयाल गौड़, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेश श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 29 के पार्षद राधेश्याम रावत, समाजसेवी एवं कलाकार विवेक कुमार अस्थाना, बैजनाथ त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, कुश पांडेय, गुरु वचन सिंह गौड़, रवि श्रीवास्तव, सीता पासवान, सुनील कुमार श्रीवास्तव, निहारिका, रामप्यारे यादव, कृष्ण मोहन चौधरी, जगदीश शर्मा, चंद्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल वर्मा, राम शंकर उपाध्याय, लालमणि दुबे, शिविर खरे, रजनीश श्रीवास्तव, रमेश ईशरानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *