Breaking News

सिविल कोर्ट में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने लिए किया गया जनसंपर्क

IMG 20230127 WA0082

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। गोरखपुर अयोध्या खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र द्वारा आज पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सिविल कोर्ट गोरखपुर एवं द कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन में पत्रक वितरित कर अधिवक्ताओ से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आगामी 30 जनवरी को होने वाले चुनाव में सहयोग और समर्थन माँग कर जनसंपर्क किया।

IMG 20230127 WA0079
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद पांडे ने अधिवक्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अधिवक्ता हित के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए है ऐसे में बुद्धिजीवी वर्ग को विधान परिषद चुनाव में राष्ट्र और समाज हित में सरकार और संगठन का साथ देने की आवश्यकता है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता है और अधिवक्ताओ ने समय समय पर पार्टी की नीतियों और विकासवादी सोच के समर्थक होने का अनेकों अवसरों पर समर्थन किया है आज एक बार पुनः स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिता कर सहयोग करें ।
इस अवसर पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र शाही एडवोकेट एवं विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने भी अपने विचार ब्यक्त किया।
जनसंपर्क में प्रमुख रूप से अधिवक्ता विष्णुकांत शुक्ल, पूर्व मंत्री अजय शुक्ल, शशि श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, परमानंद सिंह, सचिन द्विवेदी, आनादि मिश्र प्रवीण शुक्ला, शैलेष मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, बिनोद सिंह, रवि प्रकाश शुक्ला, अजिता मिश्रा, दीप्ती मिश्रा, अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट, रमाशंक राम त्रिपाठी, ब्रम्हदेव सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *