Breaking News

फरीदाबाद-कन्हैया लाल मेहता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया

9

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद के तत्वधान से संस्था प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैया लाल मेहता जी तथा डॉ. विमल मेहता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में के.एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय के सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान ओम योग संस्थान के संस्थापक योगी राज ओम प्रकाश महाराज पधारे। संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने पुष्प गुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति से किया गया। तत्पश्चात विभिन्न के एल महता दयानंद विद्यालयो से आई शिक्षिकाओं तृषा,प्रतिभा, अभिलाषा तथा छात्रों ने अपने भजनों के माध्यम से स्वामी दयानंद एवं मेहता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय से आए छात्रों ने अपने नृत्य से समा बांध दिया। तत्पश्चात के.एल मेहता दयानंद विद्यालय के छात्रों को अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष श्री आनंद मेहता ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया।
मुख्य अथिति ने महता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मेहता के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मेहता का जीवन एवं सामाजिक कार्यो को हम सभी के लिए अनुसरणीय बताया। आर्य समाज के गणमान्य विद्वानों एवं फरीदाबाद के गणमान्य महानुभावो ने मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का अंत दयानन्द सरस्वती आरती एवं शांति पाठ से किया गया। अंत में ऋषिलंगर की व्यवस्था की गई थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *