Breaking News
cropped a31b1f9f cac4 4fd2 8868 ad8a21dcebb3

श्री राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर निजी विद्यालयों की ओर से शोभायात्रा आज

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- श्री रामलला मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा निमित्त नगर के निजी विद्यालयों के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान् श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा निमित्त नगर में शोभायात्रा निकाली जा रही है।

cropped a31b1f9f cac4 4fd2 8868 ad8a21dcebb3 श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक सांवलसिंह लोल ने बताया कि इसके तहत नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रातः ग्यारह बजे प्रारंभ होकर पुराना जुंजाणी बस स्टैंड ,होली थान ,महावीर सर्किल ,डॉ.भीमराव अंबेडकर सर्किल होते हुए रामसीन रोड से तलबी रोड पर स्थित भगवान् श्रीराम के मंदिर में शोभायात्रा का समापन होगा।शोभा यात्रा का उत्साह देखते ही बनता है।

यात्रा में राममय वातावरण के साथ विभिन्न झांकियां सहित छात्र-छात्राएं कम से कदम से कदम मिलाते हुए भगवान राम के जयकारे के साथ में नगर की सड़कों पर संचलन करेंगे। जिसे देखने के लिए आसपास की बस्तियों से जनता जनार्दन धर्म प्रेमी माताएं -बहने अपने घरों से बाहर आकर यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से करेंगे।

बैठक में स्वामी दिव्यस्वरूपदास ,नगर कार्यवाह राजेश सेन,ललित शर्मा,जेठाराम गौड़, बलवंत सारण,राजाशर्मा, विष्णु दत्त व्यास और रमेश रावल सहित
विभिन्न विद्यालयों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *