Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 14 at 11.54.48 AM

सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण:डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024 02 14 at 11.54.48 AM
उन्होंने बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फतेहपुर मंडी में आयोजित होगा और जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। एनआईटी फरीदाबाद का कार्यक्रम डबुआ मंडी में आयोजित होगा और यहां पृथला विधायक नयन पाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। बड़खल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि होंगी। बल्लभगढ़ विधानसभा में जनता कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। फरीदाबाद विधानसभा के लिए कार्यक्रम सेक्टर-16 अनाज मंडी में होगा और यहां विधायक नरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। तिगांव विधानसभा का कार्यक्रम तिगांव मंडी में आयोजित होगा और यहां विधायक राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006

देवरिया – तीन घंटे में गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *