Breaking News

पॉक्सो एक्ट में वांछित चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

05/06/2021 मवई अयोध्या – कोतवाली रूदौली क्षेत्र की पुलिस टीम ने रविवार को पॉक्सो एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों को शिवचरन का पुरवा मोड़ एनएच 28 से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए भ्रमण शील थी तभी स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराधी संख्या 197/21की धारा 366/363/376 एवम 3/4 पॉक्सो एक्ट में चल रहे वांछित चार अभियुक्त गणों सन्दीप लोध पुत्र बच्चुलाल निवासी हरिहर पुर बलैया रूदौली रामसिंह चौहान पुत्र अमीरे सनी उर्फ राजेश सोनकर पुत्र सुकई निवासीगण ग्राम जमुनियामऊ व विक्की सोनकर पुत्र स्व0 सतगुरु सोनकर निवासी नसीमापुर बदोसराय बाराबंकी को शिवचरन पुरवा मोड़ निकट एनएच 28 से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वालो में विनोद बाबू मिश्रा प्रभारी निरीक्षक रूदौली कोतवाली उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव सौरभ दीक्षित मनोहर यादव व औसान सिंह उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *