फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आशियाना अपार्टमेंट सेक्टर-62 बल्लभगढ़ में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट के संबंध में 31 अक्टूबर को पिता ने एक शिकायत थाना आदर्श नगर में दी थी।
जिस शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में थाना आदर्श नगर पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी आजाद और सोहिल उर्फ शोएब खान निवासी आशियाना अपार्टमेंट सेक्टर-62 बल्लभगढ़ को आदर्श नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा पीड़ित के परिवार के साथ मार पीट की थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।