Breaking News
Screenshot 20241206 194248

धुंध को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का चलाया अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है ताकि धुंध के समय में दृश्यता बढ़ सके और वाहन दुर्घटना में कमी लाई जा सके।Screenshot 20241206 194248

यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पहल की जाकर वाहनों के आगे पिछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है। धुंध के समय दृश्यता कम हो जाती है तथा वाहन चालकों को उनके आगे या पीछे चलने वाली गाड़ियां कम दिखाई पड़ती हैं।

जिससे अचानक ब्रेक लगाने के कारण दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह रिफ्लेक्टर टेप काफी चमकीले होते हैं और धुंध के दौरान भी दूर से दिखाई पड जाते हैं जिससे वाहन चालकों को अपने आगे पीछे चलने वाली गाड़ियों की दूरी का अंदाजा बना रहता है और आपातकालीन स्थिति में ब्रेक लगाने पर वाहन चालक रिफ्लेक्टर टेप की के माध्यम से गाड़ी को दूर से ही देखकर संभल जाता है।

जिससे दुर्घटना के बचाव में सहायता मिलती है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा समय-समय पर नागरिकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। यातायात फरीदाबाद की आमजन की मदद के लिए यह सेवा भाव लगातार जारी रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *