Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 15 at 5.26.56 PM

एरिया डोमिनेशन में पुलिस-प्रशासन ने दिखाई ताकत, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

 

अहरौरा थाना क्षेत्र में सीओ ने सैकड़ो मिलिट्री फोर्स के साथ पैदल रूट मार्च किया गया

सभी मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गयाWhatsApp Image 2024 03 15 at 5.26.56 PM

मीरजापुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस प्रशासन ने अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण व नगरीय इलाकों में सैकड़ो मिलिट्री फोर्स के साथ ताकत का अहसास कराया। सीओ ने सीधे लहजे में चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। मतदाताओं से कहा कि पुलिस-प्रशासन उनकी रक्षा के लिए खड़ा है।WhatsApp Image 2024 03 15 at 5.26.56 PM 1

निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें।
सीओ मड़िहान नक्सल अमर बहादुर के साथ अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान, नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय, इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता, एसआई शेषधर शाहनी, बिपिन राय और सीएपीएफ पुलिस फोर्स का काफिला स्थानीय थाने से सुबह निकलकर चुनार चौराहा, कुदारन से जिगना, चितविश्राम से मोहिनुद्दीनपुर, चकिया तिराहा जुड़ुई, दुर्गा मंदिर से मानिकपुर, महुली तिराहा से सरिया, चुनार चौराहा से सोनपुर, पटिहटा से खुटहा, इमलिया चट्टी से भुड़कुड़ा के क्रिटिकल मतदान केंद्र व वल्नरेबल मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण। सीओ मड़िहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

इसलिए इस चुनाव में प्रत्येक मतदाता को वोट डालने मतदान केंद्र पर अवश्य जाना चाहिए। सभी मताधिकार का प्रयोग करें। और उन्होंने कहा कि वोट डालने के दौरान कोई अराजकतत्व परेशान करता है या खलल डालता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे ताकि कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो सकें।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *