Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 10 at 8.35.33 PM

बीगोद-चीफ आफ डिफेंस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी व सेना अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद– तमिलनाडु के कुडंल मे सेना हेली कॉप्टर क्रैश होने व हैलीकॉप्टर मे आग लग जाने कारण हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी व सेना के अन्य अधिकारियों को हादशे की खबर सुनकर कस्बे में शोक की लहर छा गयी। शुक्रवार को बीगोद कस्बे के ग्राम वासियों ने चमन चौराहे पर जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी सहित हादसे में दिवंगत हुए सैन्य अधिकारों को सभी लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने विपिन रावत के साथ पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि मां भारती की रक्षा सेवा के लिए हर समय समर्पित रहते थे। उनका देश योगदान , सेवाकाल सदा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक रहेगा ।इस अवसर पर किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्याम लाल सुथार, सामाजिक कार्यकर्ता माधव लाल कीर ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम व्यास, बीजेपी शक्ति केंद्र प्रभारी हर्षवर्धन खटीक, जनप्रतिनिधि मांगीलाल खटीक ,भैरू लाल खटीक ,ओम प्रजापत, हरी लाल सुथार ,बंशीलाल खटीक, धर्मराज मेवाडा ,दिनेश खटीक, चिन्नू सुथार, हरि प्रजापत ,मोहम्मद अली व समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।
(फोटो कैप्शन- सीडीएस विपिन रावत व उनकी पत्नी व सैन्य अधिकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते ग्रामवासी) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *