Breaking News

पटना पुलिस को मिली सफलता,, बीते दिनों गोलीबारी मामले में 2 अपराधी को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

पटना पुलिस ने जक्कनपुर थाना इलाके में युवक को गोली मारने के मामले में कार्रवाई की है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर रौशन को गोली मारी है। हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा भी बरामद किया है।।

दरअसल सोमवार को जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर नहर के पास अपराधियों ने रौशन नाम एक युवक को गोली मार दी है। युवक का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसे 4 गोलियां लगी है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। खबर मिल रही है कि वर्चस्व को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल रौशन भी आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *