आलमबाम में स्थित लाउन्ज में रविवार को द वर्ल्ड ऑफ हिडेन थॉट्स के संस्थापक कार्तिक गुप्ता एवं अंशिका द्वारा आयोजित ओपन माईक इवेंट में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। गायन, कहानी, मोनो एक्ट, शायरी, कविता और स्टेंड अप जैसी विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।

अंशिका ने कम्पनी का ऐहम उद्देश्य सभी को बताया की ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से वह अपने देश के छुपे हुए कलाकारों को एक ऐसे मंच तक पहुंचाना चाहती हैं जहां पर उनके प्रतिभा को सम्मान मिले। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर आर.जे खुशबू (रेडियो मिर्ची) और आर.जे अनूप (फीवर एफ एम) को आमंत्रित किया गया था। कुल 50 युवाओं ने इस कार्यक्रम को माईक साझा किया।