Breaking News

कोविड-19 से माता पिता की मृत्यु हो गई बच्चों के अभिभावक ना हो पता लगाएं -एडीजी जोन।

रिपोर्ट हिमांशु गुप्ता

गोरखपुर।एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे बच्चों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें जिनके माता-पिता की कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई हो जिनके कोई अभिभावक ना हो अथवा जिनके माता या पिता या दोनों कोविड-19 से ग्रसित होने के कारण अस्पताल /होम आइसोलेशन में हों और उनके बच्चों की देखरेख करने वाला कोई ना हो ऐसे बच्चों की उत्तरजीविता विकास सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किए जाने हेतु गैर -सरकारी संगठनों, सामाजिक दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध कारपोरेट समूहों और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से ऐसे बच्चों के लिए काम करने हेतु प्रेरित किया है.एडीजी ने जनपद के पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया है कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करने में सहयोग प्राप्त करने हेतु एक संपर्क नंबर जारी करें और मीडिया के माध्यम से उसका प्रचार- प्रसार करें ताकि ऐसे बच्चों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा सूचना प्राप्त हो सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *