Breaking News

पिपरिया गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षो में खूब चले लाठी,डंडे फायरिग चार घायल।

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फ़तेहगंज पश्चिमी। शनिवार देर रात गांब पिपरिया में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते मामूली बात को लेकर दो पक्षो में खूब चले लाठी,डंडे और ईंट पत्थर चलने और किसी के द्वारा फायर झोकने से दो महिला समेत दोनो ओर से चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।जहां जिस युवक के गुप्तांग में फायर के छररे लगे थे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

किसी ओर से कोई तहरीर नही आने से कार्यवाही नही की है।हालांकि पुलिस ने नव निर्वाचित प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया था।लेकिन प्रधान को रविवार शाम छोड़ दिया है।


गांब पिपरिया निवासी प्रेमपाल राजपूत शनिवार देर रात करीब नौ बजे स्थानीय क़स्बा से दावत खाकर लौट रहा था।जब वह गांब में पहुँचे तब एक महिला उनकी बाइक के चपेट में आकर चोटिल हो गयी।महिला कर परिजनों जब पता लगा तो वह प्रेमपाल को पीटने लगे।दोनो पक्ष पंचयात चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा रहे थे।इसलिये गाली गलौज मारपीट में बदल गयी। कुछ ही देर में दोनों के पक्ष के अधिक लोग आने से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे।

 

पत्थर लगने से प्रेमपाल की पत्नी श्यामा देवी,बेटी पुष्पा और बेटा कैलाश घायल हो गए। इसी बीच किसी भीड़ में से किसी ने फायर झोंक दिया।फायर से निकले छररे गांब निवासी सोनू कश्यप के गुप्तांग में लग गए।जिससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसको लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायर खोलने का आरोप लगा रहे है।प्रधान नंदकिशोर और एक मीडिया कर्मी के द्वारा की गई

 

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लाठी फटकार सभी को दौड़ाकर मामला शान्त करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल एम्बुलेंस से भेज दिया। जहाँ सोनू की हालत नाजुक बताई जा रही है।रात में ही पहुँचे प्रधान नंदकिशोर और मीडिया कर्मी समेत चार लोगों को पुलिस ने हवालात में डाल दिया।हालांकि किसी की ओर से कोई तहरीर नही मिलने के कारण प्रधान और मीडिया कर्मी को रविवार दोपहर के बाद छोड़ दिया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …