Breaking News
IMG 20221008 143424 150

16 अक्टूबर को अलंकृत दिवाली मेला का होगा आयोजन

IMG 20221008 143424 150

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। इनरव्हील क्लब महिलाओं की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य सर्विस और फ़्रेंडशिप है इनर व्हील क्लब ओफ़ गोरखपुर अलंकृत दिवाली मेला लगाने जा रहा है।
यह एक ऐन्यूअल चैरिटेबल मेला है।
इससे एकत्रित धनराशि से हम सामाजिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की मदद करते हैं कन्याओं और महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में मदद करते हैं। कैंसर मरीज़ों की सहायता करते हैं।
बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में सहायता करते हैं।
पर्यावरण के लिए भी कार्य करते हैं जैसे वृक्षारोपड़, प्लास्टिक नहीं यूज़ करना। हमारा क्लब लोकल समान जैसे टेराकोटा और जूट को भी प्रोमोट करते हैं। विशेष रूप से विकलांग बच्चों के आर्थिक विकास में सहायता। मुख्य आकर्षण कई शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, बनारस, इलाहबाद की दुकानें रहेंगी। हस्तकला, टेराकोटा, जूट, विभिन्न प्रकार के कपड़े, सजावट का सामान, ज्वेलरी आदि के आकर्षित स्टॉलस रहेंगे। लज़ीज़ व्यंजन के स्टॉल्स रहेंगे। बच्चों के लिए भी काफ़ी अच्छे गेम्स एवं उपस्थित लोगों लिए तम्बोला रहेगा। रेफल टिकट के द्वारा लकी ड्रा भी निकाला जाएगा जिसमें बहुत अच्छे अच्छे उपहार दिए जाएंगे।
यह एक एनुअल चेरिटेबल दीपावली मेला है जो 16 अक्टूबर को गोरखपुर क्लब में सुबह 11:00 से शुरू होगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *