Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 13 at 8.55.52 PM

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक का किया आयोजन

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली फतेहगंज पश्चिमी- सोमवार को मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुल्तान देख के नेतृत्व में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल साहू के पहुंचने पर पूर्व विधायक सुल्तान वेग मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष अशर्फी लाल मौर्य, फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद व सपा नगर अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा ,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदेश पाल सिंह आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का फूल माला पहना का जोरदार स्वागत किया उसके बाद जिला अध्यक्ष कमल साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव ,महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों के के साथ समीक्षा बैठक की।

उसके बाद वहां मौजूद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनित पत्र वितरण किए गए उसके बाद जिला अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की मजबूती और बूथ कमेटी और चुनाव संबंधित चर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने पर क्राइम चरम सीमा को पार कर चुका है। महंगाई दिन के दिन बढ़ती जा रही है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं किसान परेशान है किसान का गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गई है जो बची कुची फसल है उसका भी उचित दाम नहीं मिल पा रहा है खाद के दाम दुगने हो गए हैं। उसके बाद भी किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड रहा है.

 

भाजपा की बहरी गूंगी सरकार को भगाना है और 2022 में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार बनाना है सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए मासिक रुपए दिए जाएंगे आदि योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाएगा ।इस मौके पर पूर्व विधायक सुल्तान वेग सपा नगर अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा, विधानसभा प्रभारी अशर्फीलाल मौर्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह, खुर्रम वेग, अमित सिंह, आदि ने अपने विचार व्यक्त कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर समीक्षा बैठक में मौजूद वीरपाल गंगवार, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू, ओमप्रकाश मौर्य, पूर्व प्रधान श्यामवीर सिंह, खूब करन कश्यप, कुंवर पाल गंगवार, रिजवान, कमल साहू, धर्मपाल, विवेक मौर्य, आशुतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *