Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 26 at 9.51.56 PM

किसानों के लिए खाद्य एवं पोषण कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज
रिपोर्ट मनोज शर्मा ब्यूरो चीफ
जनपद स्तरीय इकाई कृषि विज्ञान केंद्र बसूली महाराजगंज में आज किसानों के लिए खाद्य एवं पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजय चंद्रा ने कृषकों का केंद्र पर स्वागत करते हुए कहा कि कृषक भाई समाज को पोषण प्रदान करने का काम करते हैं इसलिए उनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक हो जाता है आगे चर्चा करते हुये उन्होने किसानों को पोषण की जानकारी देते कहा कि कृषक बंधुओं को नियमित रूप से अपने आहार में दूध ,दही ,अंडा ,हरी सब्जियां व दाल जो कि विभिन्न प्रकार के प्रोटींस, विटामिंस तथा मिनरल्स के उत्तम स्रोत है अतः इनका सेवन करना चाहिए ।इसके बाद केंद्र के यंग प्रोफेशनल अभिषेक गोविंद राव ने कृषक बंधुओ को आहार में प्रोटींस, विटामिंस, और मिनरल्स के उत्तम स्रोतों के विषय में विस्तृत रूप से बताने के साथ ही उन्होंने किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाने पर बल दिया और कृषि विविधीकरण के अंतर्गत बकरी पालन ,मुर्गी पालन, मत्स्य पालन ,मशरूम उत्पादन आदि को अपनाकर किस प्रकार आय दोगुनी की जाए इस पर चर्चा की।इस कार्यक्रम के अतिथि ग्राम वसूली के ग्राम प्रधान विरेंद्र यादव के साथ लगभग 30 कृषकों ने भाग लिया जिसमे केंद्र के भूपेंद्र प्रताप सिंह , सिद्धार्थ वर्धन व रजीत राम पांडे की विशेष भूमिका रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *