Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.54.54 PM

डीपीएस ग्रेफा के दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की आगामी बोर्ड़ परीक्षाओं में सफलता के लिए विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती का भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रो-वाइस चेयरमैन,रोहित जैनेंद्र जैन की माताजी शैलबाला जैन,पूर्व संस्थापक प्रधानाचार्या सुरजीत खन्ना,प्रधानाचार्या,डॉ बिंदु शर्मा और अध्यापकों सहित गणमान्यजनों का आशीर्वाद विद्यार्थियों ने लिया।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.54.54 PM

इस मौके पर शैलबाला जैन व स्कूल की प्रधानाचार्या डा.बिंदु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं की शुभकामनाएं देते हुए उनके परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की तथा बोर्ड़ परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के टिप्स भी विद्यार्थियों के साथ सांझा किए। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड़ परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल के विद्यार्थी स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऊंचा करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *