Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.59.29 PM

संस्कृत महाविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस मनाया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-44 स्थित सिद्धदाता आश्रम में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांत महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय के 17वां स्थापना दिवस पर सरस्वती। बसंत पंचमी होने से भी विद्यार्थियों में अतिरेक जोश नजर आ रहा था। इस अवसर पर वाग्देवी सरस्वती पूजन,वेद भगवान पूजन,19 बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इसके बाद महाविद्यालय के चेयरमैन श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने ब्रह्मचारियों को ब्रह्म गायत्री मंत्र दीक्षा व आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरु महाराज ने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की रक्षक है। संस्कृत के प्रचार प्रसार से ही हमारी संस्कृति पल्लवित पोषित होती रही है।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.59.29 PM

इसी के लिए हमारे ऋषि मुनियों ने गुरुकुलों की स्थापना की। हम भी संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए महाविद्यालय चला रहे हैं। जिससे हमारे बच्चे लाभांवित हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने श्री लक्ष्मीनारायण दिव्याधाम में भी बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में विशेष पूजन किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने मां सरस्वती का सविधि पूजन किया।

 

गौरतलब है कि आश्रम में स्थापना काल से ही बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया जाता रहा है। आज बसंत पंचमी के दिन हजारों की संख्या में भक्तगण आश्रम पहुंचे और मंदिर में माथा टेक कर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया वहीं सभी ने आयोजित विशाल लंगर में भी प्रसाद प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *