Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 15 at 6.46.09 PM

हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुआ है प्रदेश में चौमुखी विकास:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद।भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की एक और सौगात दी है। उन्होंने बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में सीवर और सड़कों सहित करोड़ो की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 6.46.09 PM

बल्लभगढ़ को मिली शुक्रवार में यह विकास की सौगात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की सौगात देते हुए सीवरेज लाइन और आरएमसी सड़कों के साथ-साथ हरी विहार कालोनी में इंटरलॉकिंग टाइल से कार्य होगा। उन्होंने सौगात की इस कड़ी में ऊंचा गांव में राठोर चौक से सेक्टर- 62 तक जाने वाली सीवर लाइन के अलावा ऊंचा गांव में सैनिक स्कूल के सामने बनाई जाने वाली आरएमसी रोड,वार्ड 40 में हारी बिहार की 17 गलियों को इंटर लाकिगं टाइलों से बनाने का शिलान्यास किया गया है।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की के रास्ते खुले हैं और भारत देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उसी तरह हरियाणा में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हालत बहुत ही खराब थी। हरि बिहार जैसे इलाके में गंदा पानी का भराव और गलियां गड्ढों में तब्दील थी। लेकिन आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की मेहनत,लगन और प्रयासों से सभी कॉलोनी में सीवर लाइन डलवाई गई है और पक्की सड़के बनवाई गई है। आज बल्लभगढ़ पूरे प्रदेश में विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है।

वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने पर धन्यवाद और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के सहयोग से बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में राल माडल के रूप में चहुमुखी विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो पाया है। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव,प्रताप भाटी,हर प्रसाद गोड़,जयवीर खटाना,बुद्धा सैनी,राकेश गुर्जर,मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव,जेपी मास्टर,बृजलाल शर्मा,कौशल शर्मा,लखन बेनीवाल,योगेश शर्मा,उधम अधाना,जगत भूरा,हेमंत,पवन सैनी,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदोरिया,कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम सहित नगर निगम के अधिकारी व कॉलोनीयों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *