Breaking News

सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन शुरू।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर ।सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय गोरखपुर में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी गणित, बीएससी जीव विज्ञान एवं बीकॉम में प्रवेश हेतु कॉलेज के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। जिसे अभ्यर्थी पूर्ण रूप से पूरित कर अंतिम तिथि 20-7- 2021 तक भर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सहायता हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी सूचनाएं स्वतः निर्देश देंगे जिससे फार्म पूरित करने एवं शुल्क जमा करने में सहायता होगी उचित होगा कि आवेदन पत्र भरने से पहले दिए गए कॉलेज प्रवेश विवरणिका का ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लें ऐसे अभ्यर्थी जीने ऑनलाइन शुल्क जमा करने में कठिनाई हो उनकी सुविधा हेतु पूरी ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करके प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क 1250 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट लगाकर रजिस्टर्ड डाक द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 20 -7 -2021 तक भेज सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यर्थी का आवेदन पत्र महाविद्यालय से स्वतः निरस्त हो जाएगा आवश्यक है कि प्रवेश आवेदन पत्र भरते समय पूर्ण सावधानी पूर्वक भरा जाए एक बार गलत पूरित करने के उपरांत संशोधन करवाने में अनावश्यक विलंब एवं कठिनाई होती है। प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं ।उक्त सूचना की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे०के० लाल ने दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *