Breaking News
IMG 20220610 161222

जमीनी विवाद के खूनी संघर्ष में एक की गयी जान

Ibn24×7news
पनियरा महराजगंज
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुयी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजय सिंह के भाई राजनेत सिंह अपनी जमीन दीपचंद को बेच दिए थे लेकिन इसी जमीन पर विजय सिंह कब्जा करना चाहते थे जिसको लेकर के शुक्रवार को सुबह दीपचंद के भाई संतोष सिंह(55) और विजय सिंह के बीच मारपीट हो गई जिसमे संतोष सिंह को गहरी चोट लगने के कारण जहाँ मौत हो गई तो वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। मृतक संतोष सिंह के भतीजे ने पनियरा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पनियरा पुलिस आरोपियों से मिलकर विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। निर्माण कार्य को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी बावजूद इसके पनियरा पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही थी। इस बाबत सदर सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि थाना पनियरा के भवानीपुर गाव के भूमि विवाद में संतोष सिंह और विजय सिंह दोनो पटीदार हैं तथा इनके बीच मे भूमि विवाद था जिसको लेकर दोनो में जमकर मारपीट हो गयी जिसमे संतोष सिंह की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *