Breaking News

स्कूटी और अपाचे के जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल 

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के खाजगीपुर स्कूल के पास स्कूटी-अपाचे के आमने सामने जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, अपाचे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शनिवार की सुबह बीबीपोखर मदारपुर थाना अहरौरा निवासी सरनाम साहनी पुत्र कृपानाथ साहनी (45) वर्ष, स्कूटी पर सवार होकर घर से अपने दुकान आनंदीपुर जा रहा था

तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार दो युवक संजय पुत्र बब्बू (25) वर्ष, उमेश पुत्र लल्लन (28) वर्ष निवासी मिश्र पोखरा कस्बा अहरौरा ने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों सवार सड़क पर गिर गए।

सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस और 108 एम्बुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने संजय व उमेश का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने सरनाम साहनी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर रेफर कर दिया।

नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि खाजगीपुर स्कूल के पास स्कूटी और अपाचे के आमने सामने टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई है और अपाचे सवार दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को थाने भिजवा दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …