Breaking News
1a54a67b d16b 4df4 9831 ae1b8f0cb0c1

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

 

मीरजापुर। अहरौरा थाना अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के घाटमपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से एक कि मौत एक घायल।

1a54a67b d16b 4df4 9831 ae1b8f0cb0c1

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन रविवार की रात्रि 11 बजे अहरौरा क्षेत्र के मदापुर निवासी विकास कुमार पुत्र राजकुमार (20) वर्ष, मुन्नालाल पुत्र सोमनाथ (24) वर्ष, अपने मोटरसाइकिल से दोनों युवक किसी आवश्यक कार्य से नारायनपुर गया हुआ था तभी लौटते समय थाना क्षेत्र के घाटमपुर पेट्रोल पंप के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा UP63AQ 7979 की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहूंची पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी भिजवाया इलाज के लिए जहां पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहूंचते ही विकास (20) वर्ष की मौत हो गई।

और एक युवक गंभीर रूप से घायल मुन्नालाल (24) वर्ष जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा सा फैल गया, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा।

मृतक युवक अपने पिता का दूसरे नंबर का पुत्र था। वही
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया की मृतक विकास के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया गया है ट्रक हाइवा को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *