Breaking News

500 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु ऑपरेशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार व क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दूबे के पर्यवेक्षण ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली पुलिस बल द्वारा बीते दिवस 22 /08/2022 को समय 14.10 बजे मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी कर उसके पास से 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

IMG 20220823 WA0045

बताते चलें कि उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह , कांस्टेबल राकेश सिंह , कांस्टेबल मानिकचंद यादव को जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि लम्हुआ चौंकी अंतर्गत ग्राम पिपरा के तिवारी मार्केट के पास अभियुक्त 500ग्राम गांजे के साथ मौजूद है । पुलिस बल द्वारा तत्काल पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।अभियुक्त की पहचान घनश्याम गौड़ (23 वर्ष)पुत्र नर्वदा गौड़ निवासी ग्राम डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि उक्त अभियुक्त को बरामदगी व गिरफ़्तारी के आधार पर मु०अ०सं० 119/2022 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *