Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 05 at 9.11.02 PM

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्र घंटा के दूसरे रुप माँ ब्रह्मचारिणी की गई पूजा-उपासना

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

माता के दरबार मे हाजरी लगाने पहुचे विनोद कुमार लोधीWhatsApp Image 2024 10 05 at 9.11.02 PM

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम पूरे काज़ी में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां भगवती के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उपासना की गई। दुर्गा मंडपों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया है।मवई के पूरे काज़ी स्थित माँ दुर्गा जी के पंडाल परिसर में स्थित पूजा पंडाल की रौनक एवं मॉ के द्वितीय स्वरूप की आरती के लिए भक्तों की भीड उमडी,इस मौके पर समाजसेवी विनोद कुमार लोधी ने दरबार में दर्शन कर आरती की साथ ही पूजा पंडालो में मॉ की भक्ती में रमे दिखे विनोद कुमार लोधी ने कहा कि देवी ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी।

इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली। देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है। इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है।

दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से रोग, शोक और भय नष्ट हो जाते हैं। विनोद कुमार लोधी के साथ जिला जीत,ब्रजेश कुमार यादव,सुरेन्द्र कुमार यादव ,पंकज कुमार यादव,शुभ करन यादव,शिव कुमार,यादव,हिमांशू यादव के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *