बलिया, जनपद के थाना चितबड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत मानपुर (चितबड़ागांव ) एन एच 31पर स्थित शंकर होटल शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर ग्राहक और होटल कर्मचारी आपस में भिड़ गए और यह भिड़ंत इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
जिसमें एक ग्राहक के सिर पर वार कर कर्मचारियों ने घायल कर दिया। पीड़ित मनीष सिंह ने बताया कि हम तीन चार लोगों से हाथ होटल में गये थे, जहां कुर्सी पर बैठने को लेकर कर्मचारी मेरे साथियों से बदतमीजी करने लगा। घटना की लिखित तहरीर चितबड़ागांव थाने पर दिया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राहक और शंकर होटल के कर्मचारियों की लिखित तहरीर पर दोनों पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।